एमपी सरकार अगले हफ्ते 5,000 करोड़ रुपये का एक और कर्ज लेगी, जो इस फाइनेंसियल ईयर का तीसरा लोन होगा। इसके साथ ही अगस्त 2024 से लिए गए कर्ज की कुल राशि बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये हो जाएगी। 31 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश सरकार पर कुल कर्ज 3.75 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा था। नए कर्ज के साथ यह 3.9 लाख करोड़ रुपए को पार कर जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार अगले हफ्ते 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी, जिससे कुल कर्ज 3.9 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। लाडली बहना योजना के लिए हर महीने लगभग 1,600 करोड़ रुपये की जरूरत है। वित्तीय संकट के बावजूद, सरकार मंत्रियों के लिए विमान और नई कारें खरीद रही है।