मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को हरा दिया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कमलेश साह ने कांग्रेस कैंडिडेट धीरन शाह को शिकस्त दी है। अमरवाड़ा में कांग्रेस की हार को पार्टी के लिए एक बड़े सेटबैक के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि, प्रदेश की यह हाईप्रोफाइल सीट कभी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आता है।
अमरवाड़ा की जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि, जनता का भरोसा सरकार और भाजपा के संगठन के साथ है।