Balodabazar violence में सतनामी समाज के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़-फोड़ और आगजनी की घटना की जांच करने कांग्रेस की जांच समिति आज घटना स्थल के लिए रवाना हुई। आपको बता दें कि, समिति के सदस्य घटना स्थल से लेकर समाज प्रमुखों और प्रत्यक्षदर्शियों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।
जांच समिति के अध्यक्ष शिव डहरिया ने कहा कि, सब लोगों से चर्चा करेंगे कि, राज्य की बीजेपी की सरकार में ऐसी घटना क्यों हुई?