राजधानी के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हाल में शुक्रवार को आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्हें सम्मानित किया।
साथ ही इस कार्यक्रम में निशुल्क गणवेश योजना के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 54 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में करीब 324 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की गई।

Comments (0)