E-bike: एमपी (MP) राजधानी भोपाल (Bhopal) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज ई-बाइक (E-bike) की शुरुआत करेंगे। आज सीएम स्मार्ट सिटी पार्क में 75 इलेक्ट्रिक बाइक को हरी झंडी दिखाएंगे। शहर में इन इलेक्ट्रिक बाइक के लिए 6 डाकिंग स्टेशन बनाए गए है। ये स्टेशन टीटी नगर स्टेडियम, आईएसबीटी, एमपी नगर जोन-1, प्लेटिनम प्लाजा, वन-विहार एवं बोट क्लब पर बने हैं। आवश्यकता व नागरिकों की मांग के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक व डाकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले चरण में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) 75 ई-बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी
राजधानी में स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बाइक 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। यह फुल चार्ज बैट्री में 35 किलोमीटर तक दौड़ेगी। यह सिंगल सिटिंग केपेसिटी की होगी। यानी इसमें सिर्फ एक ही व्यक्ति ही बैठ सकेगा। इलेक्ट्रिक बाइक को किराये पर लेने के लिए मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से चार्टेड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद सुरक्षा निधि न्यूनतम 100 रुपये जमा करनी होगी। ये भी पढ़े- Madhya Pradesh building: नए मध्य प्रदेश भवन का कल दिल्ली में उद्घाटन करेंगे सीएम शिवराज, डेढ़ एकड़ में फैला भवन
इलेक्ट्रिक बाइक को किराये पर ले
एप के द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर इलेक्ट्रिक बाइक को किराये पर लिया जा सकता है। पहले15 मिनट के लिए इलेक्ट्रिक बाइक का किराया 20 रुपये होगा। इसके बाद प्रति मिनट रुपए की दर से चार्ज लगाया जाएगा। लोकार्पण के साथ ही गुरूवार को इलेक्ट्रिक बाइक रैली भी स्मार्ट पार्क से आयोजित की गई है। जो डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय काम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम पहुंचेगी।