Last rites: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार आज शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित उनके पैत्रृक गांव में किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के पार्थिव शरीर को पहले भोपाल लाया जाएगा, फिर यहां से नर्मदापुरम स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। बता दें कि 12 जनवरी को उनका निधन हो गया था। 13 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित घार 5 A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म में रखा गया था। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी थी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रद्धांजलि देंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह दिल्ली से चार्टर्ड फ्लाइट में भोपाल लाई जाएगी। फ्लाइट सुबह 11 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहीं स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। सीएम ने ट्वीट कर भी खुद इसकी जानकारी दी। इसके बाद सड़क मार्ग से उनकी पार्थिव देह को पैतृक गांव ले जाया जाएगा। शरद यादव का गुरुवार को 75 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
बीमारी के कारण गुरुवार को निधन हो गया
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 साल की उम्र में बीमारी के कारण गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी नेता शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और लालू यादव समेत तमाम दिग्गजों ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पैतृक गांव से भी बहुत लगाव था
शरद यादव MP के नर्मदापुरम के माखननगर ब्लॉक के छोटे से गांव आंखमऊ में जन्मे थे। जबलपुर से राजनीतिक करियर की शुरूआत की और उत्तर प्रदेश और बिहार में भी काम किया। लेकिन, उनका अपने पैतृक गांव से भी बहुत लगाव था। उन्हें जब भी मौका मिलता था वो अपने गांव आते रहते थे। वे यहां किसी सामान्य व्यक्ति की तरह आकर लोगों से मिलते थे।
सभी पार्टियों में शोक की लहर है
शरद यादव के निधन से सभी पार्टियों में शोक की लहर है। आरजेडी, जेडीयू के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने भी मकर संक्रांति के भोज को रद्द कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन को एक बड़ी क्षति बताया। RJD सुप्रीमों लालू यादव ने भी आधी रात को ही शोक संदेश जारी किया था। आज मध्यप्रदेश में उनके पैतृक गांव में कई राजनीतिक दलों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढे़- MP Santokh Singh: जालंधर के सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे साथ
Comments (0)