मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में स्थित इंडस्ट्रीज एरिया के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के केमिकल में बलास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण 4 कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में झुलसे एक कर्मचारी की हालात गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। मालवा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट में 4 कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। तभी अचानक केमिकल में ब्लास्ट हो गया, जिससे वो चारों आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घायल कर्मचारियों के मुख्य रूप से हाथ और चेहरे झुलसे हैं।
इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के केमिकल में धमाका होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 4 कर्मचारी झुलस गए। चारो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।
Comments (0)