illegal mining: नशामुक्ति के मुद्दे पर राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर चुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अब अवैध उत्खनन पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश में रेत का अवैध उत्खनन किसी से छुपा नहीं है। माफिया बड़ी आसानी से नदी से रेत निकाल रहे हैं। अब अवैध उत्खनन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आवास उठाई हैं। उमा भारती ने घड़ियाल क्षेत्र में अवैध उत्खनन को बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि, उत्खनन पर तुरंत रोक लगाने के लिए सरकार से बात करेंगी। मुरैना जिले के अजनोद गांव में अवैध उत्खनन की बात कही है। उमा भारती ने कहा कि यह एक भयानक और शासन के लिए बड़ी चुनौती है। किसी भी शासन के होते हुए ऐसा नहीं हो सकता है।
इससे पहले उमा भारती नशामुक्ति के मुद्दे पर भी राज्य सरकार पर सवाल खड़ा कर चुकी हैं। उन्होंने गुरुवार को एक के बाद एक 4 ट्वीट कर बताया है कि मुरैना जिले के अजनोद गांव में अवैध उत्खनन हो रहा है। जहां से रेत निकाली जा रही है वह क्षेत्र घड़ियालों के लिए आरक्षित किया गया है। वो इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करेंगी।
एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से धौलपुर गई थीं। वहां से वह मुरैना के अजनोद गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। तब उन्होंने चंबल के पुल के दोनों तरफ भारी संख्या में रेत से भरे ट्रैक्टर वाहन जाते देखा। पता लगा कि यहां खनन हो रहा है। मुझे लगा कि यह वैध होगा, लेकिन फिर पता लगाने पर देखा कि यह तो घड़ियालों के लिए रिजर्व एरिया है और यह पूरा खनन अवैध है।
ये सब बहुत भयानक और शासन के लिए चुनौती
आगे लिखा कि ये सब बहुत भयानक और शासन के लिए चुनौती है, जो मैंने देखा है वह किसी भी शासन के होते हुए ऐसा नहीं हो सकता। मैं कल ही सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से इसके ऊपर बात करूंगी। तुरंत रोक लगाने के लिए कहूंगी, क्योंकि ऐसी घटनाओं और ऐसे दृश्यों से शासन का अस्तित्व कोई नहीं मानेगा। यह तो निरी अराजकता है। इस पर तुरंत कठोरता से रोक लगानी चाहिए।
Comments (0)