CG NEWS : रायपुर। अशोका बिरयानी के संचालक आरोपी केके तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अशोका बिरयानी में घटित घटना में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। थाना तेलीबांधा इलाके में 18 अप्रैल को होटल अशोका बिरयानी में घटित घटना में थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 291/24 धारा 304,34 भादवि. के मुख्य आरोपी एवं होटल के संचालक कृष्णकांत तिवारी को गिरफतार किया गया है। प्रकरण के दो अन्य आरोपी रोमिना मण्डल एवं रोहित चंद्र जो वर्तमान में जेल में है,जिनके रिहा होने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा।
गटर टैंक की सफाई के दौरान हुई मौत
गौरतलब है कि लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी के गटर टैंक की सफाई के लिए सेंटर के दो कर्मचारियों डेविड साहू और नीलकुमार पटेल नीचे उतरे थे। लेकिन दोनों गटर में फंस गए, जहां आशंका है उनकी दम घुटने से मौत हो गई होगी। किसी तरह से दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Read More: CG NEWS : रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और कबीरधाम दौरे पर रहेंगे CM साय , चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में होंगे शामिल
Comments (0)