मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। बीते 24 घंटे में शहर में चार नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शनिवार को सूरत की सात वर्षीय बच्ची और उज्जैन की 47 वर्षीय महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों ने निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना की जांच करवाई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, ये मरीज इंदौर की आधिकारिक कोविड लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे।
कौन सा वेरिएंट है जिम्मेदार?
विश्व स्वास्थ्य संगठन नेओमिक्रॉन के JN.1 वेरिएंट को दिसंबर 2023 में ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि JN.1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF.7 और NB.1.8 इस नई लहर के पीछे हो सकते हैं। यह वेरिएंट अत्यधिक संक्रामक है, लेकिन पहले के वेरिएंट्स की तुलना में कम गंभीर माना जा रहा है। संक्रमित मरीजों में सामान्य लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश और बदन दर्द देखने को मिल रहे हैं।
Comments (0)