मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। एमपी की मोहन यादव सरकार बहुत जल्द 2 लाख पदों पर सरकारी भर्ती निकालने वाली है। इस प्रस्ताव को 17 जून बुधवार को हुई कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। दरअसल प्रदेश में नई प्रमोशन पॉलिसी आने के बाद सरकारी विभागों में प्रमोशन से 2 लाख पद खाली हो जाएंगे। इसके लिए सरकार नए सिरे से भर्ती करेगी।
प्रमोशन से खाली होंगे 2 लाख पद
कैबिनेट में हुए प्रमोशन के फैसले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए कहा कि हम कर्मचारियों को प्रमोशन देंगे। प्रमोशन से पद खाली होंगे, जिसके बाद हम भर्ती भी निकालेंगे। इससे नई भर्ती के दरवाजे भी खुलेंगे। आरक्षित वर्गों का भी प्रतिनिधित्व भी हमने सुनिश्चित किया है और उनके हितों का भी पूरा ध्यान रखा है।
Comments (0)