भारत में मानसून तय समय से 8 दिन पहले ही पहुंच गया है। ऐसा 16 साल बाद हुआ है कि मानसून समय से पहले पहुंच गया हो। इस बीच, आशंका बढ़ गई है कि मध्य प्रदेश में भी मानसून समय से पहले न पहुंच जाए। साामान्य परिस्थितियों में मध्यप्रदेश में भी मानसून 15-16 जून तक आता है और 25 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाता है।
एमपी में प्री मानसून गतिविधियां जारी
लेकिन इस बार मामला अलग दिख रहा है। प्रदेश में प्री मानसूनी गतिविधियां लगातार जारी हैं। शनिवार को भी कई जिलों में पानी गिरा। कई इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। मंडला में तो सिर्फ 9 घंटे में 2 इंच बारिश हो गई। राजगढ़ में भी मूसलाधार बारिश हुई। रतलाम में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। धार, जबलपुर और उमरिया जिले में भी पानी गिरा है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी प्रदेश के 49 जिलों में गरज—चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इनमें से कई जिलों में वज्रपात भी हो सकता है।
Comments (0)