Bhopal: मध्यप्रदेश में (MP Congress) कांग्रेस की किताब पर सियासी घमासान मच गया है। (Congress Book Controversy) किताब को जहां कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण की गाथा बताया है, वहीं बीजेपी (MP BJP) ने कहा है कि गलत इतिहास पढ़ाना और नेहरू परिवार का महिमा मंडन कांग्रेस की आदत रही है। बता दें कि कांग्रेस ने एक बार फिर आजादी के आंदोलन में rss की भूमिका पर सवाल उठाए है। किताब में आरएसएस और हिन्दू महासभा को स्वतंत्रता आंदोलन का विरोधी बताया गया है।
कमलनाथ ने तैयार कराई है किताब
बता दें कि पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने बाल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के लिए यह विचारधारा की किताब (Congress Book Controversy) तैयार कराई है। इस किताब में Bjp के पूर्ववर्ति संगठन को आजादी का विरोधी का विरोधी बताया गया है।
विश्वास कैलाश सारंग ने किताब पर साधा निशाना
कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा किताब पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारँग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गलत इतिहास पढ़ाना और नेहरू परिवार का महिमामंडन करना कांग्रेस की आदत रही है, कांग्रेस ने हर समय देश के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। नेहरू परिवार को लेकर उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने हमेशा राष्ट्रभक्तों को नीचा दिखाया है।
जवाहर लाल नेहरू के बारें में कहा
सारंग ने कहा कि केवल नेहरू परिवार का महिमामंडन हो यही कांग्रेस की रीति-नीति रही है। उन्होंने ये भी कहा कि नेहरू परिवार ने हमेशा राष्ट्रभक्तों को नीचा दिखाया है, जवाहरलाल नेहरू के समय से ही यह परंपरा चल रही है। इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा कि नेहरू ने संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर को चुनाव हराने का षड्यंत्र रचा और कांग्रेस के इलेक्टेड अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस को नीचा दिखाया।
'नेहरू से गांधी बेहद दुःखी थे'- मंत्री सारंग
मंत्री सारंग ने कहा कि नेहरू से गांधी बेहद दुःखी थे, आज की कांग्रेस गांधी और पटेल की कांग्रेस नहीं है जिसने आज़ादी में अपना योगदान दिया। उन्होंने ये भी कहा कि आरएसएस जैसे देशभक्त संगठन के खिलाफ बोलने की कांग्रेस नेताओं की हैसियत नहीं है।
Comments (0)