एमपी में विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय ही बचा है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने एक दो सीट को छोड़कर लगभग सभी प्रत्यशियों की घोषणा कर दी है। वहीं बीजेपी की लिस्ट आने के बाद पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पावर ऑफ अटार्नी देने की बात सोशल मीडिया साइट (X) पर लिखी है।
उमा भारती ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट आने के बाद ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी है।