MP BJP-Congress: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मिशन 2023 (Mission 2023) की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो गई है। सत्ताधारी बीजेपी (BJP) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) दोनों ही इस सियासी रण के मैदान में उतर आए हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग (Congress Backward Classes Department) ‘‘मिले कदम- जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा निकलेगा। आज यानी 19 जनवरी से ‘मिले कदम- जुड़े वतन’ (mile kadam jude watan) यात्रा निकाली जाएगी। ये पदयात्रा 1464 किलोमीटर की होगी।
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटले के नेतृत्व में आज पूर्व सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) अपने निवास से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस (Congress) जनता में अपनी पकड़ बनाने में जुट चुकी है। कांग्रेस (Congress) लगातार कार्यक्रम कर लोगों को अपने साथ जुड़ने का प्रयास कर रही है।
अस्पताल और छात्रावास में भी जाएंगे
इस पदयात्रा का उद्देश्य संविधान की रक्षा, देश में बढ़ रही भूखमरी, महंगाई, किसान, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सभी को जोड़ने का प्रयास है। इस पदयात्रा में नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क, गांधी चौपाल, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, ओबीसी, एससी, एसटी समाज के प्रतिनिधियों के साध संवाद, पदाधिकारियों के साथ बैठक, होगी। 1464 किलोमीटर की ये यात्रा भोपाल से शुरू होकर रायसेन, नरसिंहपुर, दमोह आदि जिलो से होकर गुजरती हुई संपूर्ण मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जाएगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल और छात्रावास में भी जाएंगे। यात्रा में देश में बढ़ रही भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मजदूरों जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे।
प्रदेश में विकास यात्रा
गौरतलब है कि प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव (MP Assemble Election) होने है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अपनी कमर कस ली है। अब वो जनता के बीच सीधे विकास कार्य को लेकर जाएगी और 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच प्रदेश में विकास यात्रा (vikas yatra) निकाली जाएगी। विकास यात्रा (vikas yatra) की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के कलेक्टरों (collectors) को दी गई। हर दिन कलेक्टर को ये बताना होगा कि यात्रा कितने किलोमीटर, कितने गांव, कितने वार्ड तक पहुंची है। इस दौरान हर जिले में वार्ड और गांव स्तर लोकार्पण और शिलान्यास होंगे।
Comments (0)