धनतेरस और दीपावली लोगों के पसंदीदा त्योहारों में से एक है। देशभर में इस समय इसकी चहल-पहल घर से लेकर बाजारों तक दिख रही है। वहीं चमत्कारों से भरा रतलाम का महा लक्ष्मी मंदिर भी सजकर तैयार हो गया है और आज से भक्तों के लिए इसके कपाट खोल दिए गए है। अक्सर आपने सुना या देखा होगा की मंदिर की सजावट रंगबिरंगे फूलों से या फिर जगमगाती लाइटों से की जाती है। लेकिन शायद आपको जानकार हैरानी हो की रतलाम का ये मंदिर हर साल करोड़ों रूपए के नोटों और हीरे जेवरातों से सजाया जाता है। इस बार भी मंदिर को करोड़ों रूपए के नोटों से सजाया गया है। आज से भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे।
अक्सर आपने सुना या देखा होगा की मंदिर की सजावट रंगबिरंगे फूलों से या फिर जगमगाती लाइटों से की जाती है। लेकिन शायद आपको जानकार हैरानी हो की रतलाम का ये मंदिर हर साल करोड़ों रूपए के नोटों और हीरे जेवरातों से सजाया जाता है।
Comments (0)