छत्तीसगढ़ में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो रहा है। शुक्रवार से बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। गुरूवार को मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। राजधानी समेत कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश मे सबसे ज्यादा मैनपुर (गरियाबंद) में 50 मिलीमीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को वज्रपात होने तथा भारी वर्षा के आसार है।
बुधवार की रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से प्रदेश में दिन और रात का पारा तीन डिग्री तक गिर गया है। राजधानी में पारा 34 से 26 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पारा तीन डिग्री तक गिर सकता है। गुरूवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री राजनांदगांव तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

Comments (0)