भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर है। अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होगी। साथ ही उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के सभी कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनके साथ मौजूद रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू सुबह इंदौर से उज्जैन जाएंगी। उज्जैन के गांव ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में राष्ट्रपति मुर्मू देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से सफाई मित्र सम्मेलन को संबोधित करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।
भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर है। अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होगी।
Comments (0)