एमपी में 30 नवंबर को होने वाली शिवराज कैबिनेट की बैठक पर विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल उठाए है। कांग्रेस ने इस बैठक पर कहा है कि, मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास है। अफसरों पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कल के बाद परसों भी आएगा। इसके आलावा कांग्रेस ने यह भी कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की हालत खस्ता है। बिना एजेंडे के बैठक बुलाने का मकसद यही है।
कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने शिवराज कैबिनेट की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि, काउंटिंग को प्रभावित करने का प्रयास है।