Electricity workers strike: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बिजली संविदा कर्मचारी (electrical contract worker) और आउटसोर्स कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रदेश भर के आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ कुछ संविदा कर्मचारी की हड़ताल से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। आश्वासन मिलने के बाद भी पूरा ना होने से नाराज बिजली कर्मी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों का भी साथ मिला है।
आज रात 12 बजे से नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर जाएंगे। अब तक नियमित कर्मचारी काम संभाल रहे थे। संविदा नियमितीकरण,आउट सोर्स का संविलियन एवं वेतन वृद्धि, OPS, सभी वर्गों की वेतन विसंगति दूर की जाए एवं पेंशन ट्रस्ट बनाये जाने की मांग प्रमुख है। कर्मचारियों की इस सूचना ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई हैं। ये भी पढ़े- Pandit Dhirendra Shastri: मंत्री उषा ठाकुर ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे लोगों के बारे में कहा ये…
नियमित कर्मचारी व्यवस्था संभाल रहे
विद्युत कंपनी के लाइन मेंटनेंस, ग्रिड आपरेटिंग, क्लेरिकल वर्क, मीटर रीडिंग जैसे अधिकांश जरुरी काम पूरी तरह आउट सोर्स और संविदा कर्मचारियों पर ही निर्भर होते थे। जिसके बाद नियमित कर्मचारी बिजली सप्लाई व्यवस्था संभाल रहे थे, लेकिन अब नियमित कर्मचारियों का साथ मिलने के बाद से उनकी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण विद्युत वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।
5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल
बता दें कि बिजली कर्मचारी 21 जनवरी से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। ये मांगें संविदा नियमितीकरण, आउट सोर्स का संविलियन, वेतन वृद्धि, OPS, सभी वर्गों की वेतन विसंगति दूर की जाए एवं पेंशन ट्रस्ट बनाया जाए है। सीएम शिवराज (CM Shivraj) से मुलाकात की मांग पर बिजली कर्मचारी अपनी बात पर अड़े हुए हैं।
Comments (0)