बारिश में सड़कों पर बढ़ने वाले पशुओं की संख्या और उनकी वजह से होने वाले हादसों को मद्देनजर रखते हुए भोपाल नगर अब सख्त हो गया है। भोपाल में पशुओं को खुला सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्ती से निपटेगा। पालतू मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यही नहीं नगर निगम कानूनी कार्रवाई भी करेगा। मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ने वालों के खिलाफ FIR कराने की भी तैयारी की जा रही है।
बारिश में सड़कों पर बढ़ने वाले पशुओं की संख्या और उनकी वजह से होने वाले हादसों को मद्देनजर रखते हुए भोपाल नगर अब सख्त हो गया है।