पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को अब श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा। इस पर खुशी जताते हुए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा लगातार जारी है। प्रधानमंत्री की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।
आभार व्यक्त किया
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर लिए गए विशेष निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम से घोषित करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा निरंतर जारी है। पीएम मोदी की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।
Comments (0)