केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं नेता उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे।
अमित शाह का छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। रायपुर स्थित होटल मेफेयर में एक हाईलेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें नक्सलवाद, सुरक्षा और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी को अमित शाह रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर सुरक्षा समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
9 फरवरी को बस्तर दौरा और पंडुम महोत्सव में शामिल होंगे अमित शाह
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 फरवरी को बस्तर दौरे पर जाएंगे। बस्तर में आयोजित बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
Comments (0)