राजधानी रायपुर में नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति को लेकर एक अहम और निर्णायक बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाईलेवल मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय समयसीमा से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में निर्धारित डेडलाइन के भीतर नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस और स्पष्ट एक्शन प्लान पर मंथन किया जा रहा है।इस हाईलेवल बैठक में देश के विभिन्न नक्सल प्रभावित राज्यों के गृह सचिव, डीजीपी, एसीएस गृह, सीआरपीएफ सहित अन्य केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन में बचे 51 दिन
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की तय डेडलाइन में अब केवल 51 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। नक्सलवाद को खत्म करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है।
इस डेडलाइन की घोषणा स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इसके बाद से छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। तय समयसीमा में अब केवल 51 दिन ही शेष बचे हैं।
पंडुम महोत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह
अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Comments (0)