मध्यप्रदेश में 2 IAS के ट्रांसफर हुए हैं। अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया गया है। साकेत मालवीय अशोकनगर के नए कलेक्टर होंगे। आदित्य सिंह को संचालक भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदारी दी गई है।
क्यों हुआ अचानक तबादला
यह तबादला काफी चर्चा में है क्योंकि इसके पीछे आनंदपुर ट्रस्ट के साथ हुआ विवाद माना जा रहा है. दो दिन पहले खबर आई थी कि ट्रस्ट ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आदित्य सिंह के शिकायत की है. आरोप लगाया गया था कि कलेक्टर ने ट्रस्ट से 3 करोड़ रुपए की मांग की थी. हालांकि, अभी तक इस शिकायत का कोई आधिकारिक पत्र सामने नहीं आया है, लेकिन इन आरोपों के तुरंत बाद यह कार्रवाई कर दी गई.
IAS अफसरों की नई जिम्मेदारी
IAS आदित्य सिंह
अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को अब भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास, भोपाल के संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS साकेत मालवीय
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के संचालक साकेत मालवीय को अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है।
IAS अजय कटेसरिया
सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव अजय कटेसरिया को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Comments (0)