तीसरी बार चीते मिलने में देर हो सकती है। वजह कूनो नेशनल पार्क में नर चीता पवन की मौत और तैयारियों का अधूरा होना है। ये चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए जाने हैं, शिफ्टिंग नवंबर में लगभग तय थी, जो आगे बढ़ सकती है। असल में चीतों को बसाने में जैसी सफलता की अपेक्षा थी, वह अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
चीता प्रोजेक्ट को दो दिन बाद हो रहे दो साल पूरे, सितंबर में आनी थी चीतों की नई खेप, लेकिन अब बढ़ा संशय