बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र के बकुलाही गांव में स्थित एक निजी इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार सुबह जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना सुबह लगभग 10 बजे तब हुई, जब फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट के कोल कीलन में अचानक धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आए अधिकांश मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी चीख-पुकार से पूरा परिसर गूंज उठा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शुरुआती जानकारी के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मौके पर दमकल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत पहुंचे और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
राहत कार्य जारी
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है और कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने पूरे मामले में मामला दर्ज कर आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस और राहत दल अब भी बचाव कार्य में जुटे हैं।
Comments (0)