केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बस्तर में माओवादी आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। सुकमा में 21 माओवादी आत्मसमर्पण करने के बाद अब बीजापुर में 30 माओवादी पुलिस के समक्ष हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। इन 30 माओवादी पर कुल 85 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।
सरकार की नीति से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण
सरकार की “नियद नेल्लानार” और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डिवीसीएम सहित कुल 30 माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इसमें 20 महिला माओवादी और 10 पुरुष माओवादी शामिल थे। ये सभी माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे थे।
माओवादी आत्मसमर्पण कार्यक्रम में सीआरपीएफ डीआईजी , पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,डीएसपी, उप पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी को 50-50 हजार रुपये नगद प्रदान किए।
साल 2024-25 में माओवादी आत्मसमर्पण और कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक कुल 918 माओवादी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं वर्ष 2025 से अब तक 1163 माओवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 231 माओवादियों को मार गिराया है।
Comments (0)