मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों का दौर लगातार जारी है। अब भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने एक कार्यक्रम में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अधिकारियों को हरामी कह दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंच से हरामी शब्द का प्रयोग
यह पूरा मामला ग्राम पंचायत राम गुढ़ा का है। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच से कहा कि सालों से कुर्सी पर बैठे अधिकारी मक्कारी कर रहे हैं और उन्हें हरामी बताया।
धुर्वे डिंडोरी जिले के शहपुरा विधानसभा से हैं विधायक
भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे डिंडोरी जिले की शहपुरा विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने खुलेआम मंच से अधिकारियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। यह पहली बार नहीं है जब धुर्वे ने भाषा की मर्यादा लांघी हो। इससे पहले भी उन्होंने लोक कल्याणकारी शिविर में तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के लिए अपशब्द कहे थे।
Comments (0)