बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह हेल्पलाइन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए संचालित की जा रही है।
छात्रों को मिलेगी हर प्रकार की मदद
हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक अपनी परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक फोन कर सहायता ली जा सकती है।
यह सेवा रविवार को भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी
हेल्पलाइन में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो परीक्षा से जुड़े तनाव, मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेंगे। खास बात यह है कि यह सेवा रविवार को भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी।
Comments (0)