Vikas yatra mp: मध्य प्रदेश में आगामी 5 फरवरी से बीजेपी सरकार प्रदेश भर में विकास यात्रा निकालने जा रही है। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार चुनावी साल में अपनी योजनाओं का बखान और जनता की संतुष्टि और समाधान के लिए विकास यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। 20 दिनों तक इस यात्रा के द्वारा शासन की योजना और विकासकार्यों को लेकर प्रदेश भर में सभी विधानसभा क्षेत्रों में शासन और प्रशासन द्वारा मिलकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिंड जिले से करेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार शाम प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा दी है।
रविवार को भिंड के दौरे पर रहेंगे
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भिंड के दौरे पर रहेंगे। यहां वे जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भिंड पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बात करते हुए बताया कि सीएम शिवराज भिंड के एमजेएस कॉलेज ग्राउंड पर बने इसी मंच से प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस विकास यात्रा का मकसद संतुष्टि और समाधान है।
20 दिन की विकास यात्रा चलेगी
मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि, 5 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में विधायक के नेतृत्व में 20 दिन की विकास यात्रा चलेगी। कोशिश रहेगी कि हर गांव, हर पंचायत तक विधायक पहुंचे और वहां जो विकास कार्य हुए हैं, हितग्राहियों को जो लाभ हुआ है, उसके बारे में बताएं। कार्यक्रम के माध्यम से भूमि पूजन हो जाए, लोकार्पण हो जाए, इसी तरह के कई विकास कार्यों को लेकर विकास यात्रा चलेगी।
गांव स्तर पर लोकार्पण और शिलान्यास होंगे
गौरतलब है कि प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव (MP Assemble Election) होने है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अपनी कमर कस ली है। अब वो जनता के बीच सीधे विकास कार्य को लेकर जाएगी और 5 फरवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच प्रदेश में विकास यात्रा (vikas yatra) निकाली जाएगी। विकास यात्रा (vikas yatra) की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के कलेक्टरों (collectors) को दी गई। हर दिन कलेक्टर को ये बताना होगा कि यात्रा कितने किलोमीटर, कितने गांव, कितने वार्ड तक पहुंची है। इस दौरान हर जिले में वार्ड और गांव स्तर पर लोकार्पण और शिलान्यास होंगे।
ये भी पढ़े- MP Politics: उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने बांधी गाय, लोगों से शराब छोड़कर दूध पीने का किया आह्लान