मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश की लगभग विदाई होने वाली है। प्रदेश के 17 जिलों से बारिश की विदाई हो गई है। इन जिलों में बारिश का कम असर देखने को मिल रहा है। बारिश न होने के कारण इन जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।
17 जिलो से मानसून विदा
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश की स्थिति कम हो रही है। प्रदेश के 17 जिलो से मानसून फिर से विदा हो रहा है। बता दें कि प्रदेश की राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम, सागर सम्भागों के भिंड, ग्वालियर, दतिया,निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, उज्जैन, नीमच मंदसौर,रतलाम, झाबुआ, धार और इंदौर में बारिश नहीं होगी । लेकिन स्थितियां आने वाले 1-2 दिनों में बदल भी सकती है।इन जिलों में बारिश की संभावना
जहां एक तरफ मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश न होने के आसार व्यक्त किए हैं वहीं दूसरी तरफ कई जिलो में बारिश होने की संभावनाएं भी जताई है। बता दें कि आज प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, सतना,उमरिया, कटनी डिंडौरी में कहीं कहीं मध्यम बारिश के साथ गरज- चमक की भी स्थिति देखी जा सकती है. इसके अलावा विभाग ने बालाघाट, पन्ना, बैतूल सहित कई जिलों में वज्रपात की भी संभावनाएं जताई है।Read More: डेंगू के डंक से कराह रहा मध्य प्रदेश, राज्य में मरीजों की संख्या 1500 के पार