सीएम ने दिए निर्देश
दाखिल निर्धन वर्ग के रोगियों, अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को खुशी देने के प्रयास हो।
शासकीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति और निजी क्षेत्र के संस्थान भी स्थापना दिवस और दीपावली पर सामाजिक प्रकल्प हाथ में लें, ऐसे प्रयास होंगे।
लाल परेड पर 30 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना की ओर से बैंड प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शहरी गरीब बस्तियों में सेवा कार्यों का संचालन होगा। विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों का त्यौहार पर ध्यान रखते हुए उनके बच्चों के लिए मिष्ठान और पटाखों की व्यवयस्था की जाए।
जिलों में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि ऐसे सेवा कार्यों का नेतृत्व करेंगे, समूहों की बहनों द्वारा निर्मित उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध करवाए जाएं।
माटी शिल्प, काष्ठ शिल्प और अन्य कलाओं से जुड़े शिल्पकारों के उत्पाद सामाजिक संगठनों द्वारा भी खरीदकर वितरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
1 नवंबर को समवेत नृत्य-नाटिका होगी। यह सांस्कृतिक, क्षेत्रीय विशिष्टताओं पर होगी।
Comments (0)