नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना अपने बेबाक और तेज अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आईपीएस सोनिया मीना और एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने रात 10 बजे अचानक शहर का निरीक्षण किया। दो घंटे तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सेठानी घाट का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। कलेक्टर-एसपी ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, भिक्षावृत्ति और स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। कई कमियों पर नगर पालिका और अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई।
नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने शुक्रवार रात को अचानक निरीक्षण दौरा किया। रैन बसेरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सेठानी घाट की सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Comments (0)