एमपी में अब सुंदर कांड के रूप में नई जंग छिड़ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने घोषणा की है कि, पार्टी के कार्यकर्ता राज्य के सभी थानों में सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद ने इस दौरान यह भी कहा कि, थानों में बकरीद मनाने से लेकर गुरु नानक जी का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि, पूर्व सीएम सिंह का यह बयान तब सामने आया है जब प्रदेश के पुलिस की तरफ से एक थाना परिसर के अंदर सुंदरकांड का पाठ करवाया जा रहा था।
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाने में सुंदर कांड का पाठ के आयोजन को लेकर सूबे के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भड़क गए तथा उन्होंने कहा कि, हम थाने में FIR दर्ज करवाने आए थे, मगर वहां सुदंर पाठ कराया जा रहा था।