मध्य प्रदेश के धार जिले में कल मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया ,जहां आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य 1 बच्चा झुलस गया। इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक जताया है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है। साथ ही अंत्येष्टि के लिए 15 हजार की मदद की है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “धार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। दुर्घटना में घायल हुए एक अन्य बच्चे का ICU में उपचार जारी है। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। पीड़ित तीनों परिवारों को 15-15 हजार रुपए की राशि अंत्येष्टी सहायता के रूप में एवं चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश जारी कर दिए हैं।”
धार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। दुर्घटना में घायल हुए एक अन्य बच्चे का आईसीयू में उपचार जारी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 16, 2024
बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
दुख की इस…
Comments (0)