रायपुर - प्रदेश कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, सीडब्ल्यूसी की मीटिंग हुई, उसमें 85वां महाअधिवेशन (Congress convention) के बारे में विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि, हमारी ही पार्टी है जिसमें नीचे से लेकर ऊपर तक मेम्बरशिप होती है।( Congress convention) बहुत लंबी प्रक्रिया चलती है। ब्लाक से लेकर जिला तक का चयन किया जाता है।
छत्तीसगढ़ में बहुत शानदार Congress convention होगा
उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अधिवेशन की बहुत बड़ी चुनौती स्वीकार की है। कांग्रेस पार्टी नहीं पूरा देश देख रहा है कि, छत्तीसगढ़ में महाधिवेशन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बहुत शानदार महाधिवेशन होगा। इस अधिवेशन में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, मंत्री , विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, समस्त कांग्रेसजन की जिम्मेदारी है कि, सभी को एक साथ मिलकर काम करना है। तभी यह महाधिवेशन सफल साबित होगा। व्यवस्था करना सभी की बड़ी जिम्मेदारी है एक-एक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है।
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में यह 85वां महाधिवेशन होगा
प्रभारी कुमारी सैलजा ने यहां यह भी बताया कि, ये महाधिवेशन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में यह 85वां महाअधिवेशन होगा। वहीं पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी सभी को मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में जो भारत जोड़ो यात्रा से लोगों को जोड़ने का काम किया उनव सभी में से 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।
कांग्रेस के अधिवेशन को पूरी दुनिया देखेगी
उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, 24 फरवरी को स्टीयरिंग कमेटी की दूसरी मीटिंग होगी। 25 फरवरी को एआईसीसी और पीसीसी के सभी लोग शामिल होंगे और 26 फरवरी को एक बहुत बड़ी विशाल जनसभा होगी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के अधिवेशन को पूरी दुनिया देखे, सोशल मीडिया के माध्यम से देखे। पिछले अधिवेशन से अच्छा करके दिखाना है। राज्य की रहन-सहन, खान-पान सबको दिखाना है। जिससे लगना चाहिए कि, छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन हो रहा है। यहां एक ऐतिहासिक महाअधिवेशन होगा।
केंद्र सरकार सीएम और अधिकारियों को टारगेट कर रही
हमारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चल रहा है। प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में फिर से हमारी सरकार आने वाली है। भाजपा की नजरे और भाजपा की केंद्र सरकार की नजरे ठीक नहीं है। हमारी सरकार व मुख्यमंत्री और अधिकारी लोगों को टारगेट कर रहे है। हमे अपना काम अड़िग होकर काम करना है। बूथ कमेटियो का ट्रेनिक हम लोगो के बीच लेकर जायेंगे। काई भी चुनौती हो किसी भी चुनौती से नहीं डरना है।
ये भी पढ़ें - Congress convention : कांग्रेस के महाधिवेशन पर सियासत तेज
Comments (0)