छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी। प्रदेश में आम सदस्य बनाने के लिए 50 लाख का लक्ष्य रखा गया है। रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सक्रिय सदस्यता केवल सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं को ही मिलेगी। प्रत्येक मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर नितिन ने भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस क्रम में पहले सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली की बैठक हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है।

Comments (0)