रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। मंडल द्वारा लिए गए इस फैसले के तहत अब परीक्षा शुल्क 460 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दी गई है। यह बढ़ी हुई शुल्क व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026–27 से लागू होगी।
इसके अलावा बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की फीस में भी 70 रुपये की वृद्धि की गई है। इस संबंध में माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
माशिमं का कहना है कि परीक्षा संचालन, प्रशासनिक व्यवस्था और बढ़ती लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, फीस बढ़ोतरी से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Comments (0)