छत्तीसगढ़ में आज कुल 6,412 से अधिक जोड़े अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पूरे प्रदेश में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 जोड़ों की शादी संपन्न हुई, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अन्य जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से समारोह से जुड़े।
गरियाबंद जिले में 4 सरेंडर नक्सलियों ने लिए सात फेरे
गरियाबंद जिले में कन्या विवाह योजना के तहत कुल 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्य मेला मंच पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस समारोह में कुल 25 समर्पित नक्सली भी शामिल हुए। इनमें 4 सरेंडर नक्सलियों ने शादी कर सात फेरे लिए।
Comments (0)