भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत आज अपने पदभार संभालने के बाद पहली बार भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ देशभर के 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी भोपाल पहुंचेंगे। सभी न्यायाधीश नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में भाग लेंगे।
राष्ट्रीय सम्मेलन की थीम
इस राष्ट्रीय सम्मेलन की थीम ‘एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ रखी गई है। सम्मेलन के दौरान सीजेआई सूर्यकांत इसी विषय पर देशभर से आए जजों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा
सम्मेलन में न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार, तकनीक के बेहतर उपयोग, मामलों के त्वरित निपटारे और जनता तक न्याय की आसान पहुंच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। यह सम्मेलन देश की न्याय प्रणाली को समयानुकूल और जनहितैषी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
एक मंच पर आकर करेंगे र्चचा
नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में होने वाला यह आयोजन न्यायपालिका के भविष्य की दिशा तय करने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण है, जहां उच्च न्यायालयों के प्रमुख एक मंच पर आकर साझा रणनीति पर चर्चा करेंगे।
Comments (0)