मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे महाराष्ट्र के गोंदिया एयरपोर्ट के माध्यम से बालाघाट पहुंचेंगे। उनका आगमन दोपहर करीब 12 बजे प्रस्तावित है।
नक्सल विरोधी अभियान में बहादुर जवानों का होगा सम्मान
बालाघाट में मुख्यमंत्री गृह विभाग के एक अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन यानी पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी।
विकास कार्यों की सौगात, कई योजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन
दोपहर 12 बजे से करीब 3 बजे तक मुख्यमंत्री बालाघाट में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और जिले को नई सौगातें दिए जाने
Comments (0)