नक्सल समाप्ति के बाद पहली बार सीएम डॉ.मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक बालाघाट में आयोजित होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है।सोमवार को सीएम बालाघाट पहुंचे। उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
60 जवानों को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन
सीएम ने हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैंच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन प्रदान किया। यह पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया।सीएम ने जिले में 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।यह पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
नक्सली समस्या को बताया कैंसर
बालाघाट में सीएम डॉ.मोहन यादव ने नक्सली समस्या को कैंसर की तरह बताते हुए इसकी गंभीरता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार के मंत्री लिखीराम की नक्सलियों द्वारा हत्या पर कांग्रेस को निशाना बनाया। सीएम ने कहा कि आज कांग्रेसी खामोश हैं और मंत्री की हत्या का बदला उनकी सरकार ने लिया।
Comments (0)