मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शहडोल जिले में धनपुरी वाटर पार्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वाटर पार्क के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
माता शबरी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
वाटर पार्क के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री गंधिया जनपद पंचायत, जयसिंह नगर के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे सीतामढ़ी धाम में स्थापित माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शहडोल जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही शासन की योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा।
Comments (0)