मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा दिखाती है। रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान वे संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर निगम के झोन कार्यालय क्रमांक‑1 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा‑अर्चना और आरती की तथा उनके द्वारा दिए गए समरसता, समानता और मानवता के संदेश को याद किया।
स्वच्छता दीदियों का पुष्पहार से स्वागत किया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान से जुड़ी स्वच्छता दीदियों का पुष्पहार से स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की पहचान पूरे देश के लिए प्रेरणा है और इसमें स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अहम है।
नागरिकों से अपील की
डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे संत रविदास के विचारों को अपनाकर स्वच्छ, समरस और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, और सुमित मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Comments (0)