मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वानिकी सम्मेलन एवं IFS मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे। वे सुबह 10:30 बजे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुँचेंगे, जहाँ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री थीम गीत का विमोचन करेंगे तथा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान करेंगे।
राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ
इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी दोपहर 3 बजे भोपाल स्थित शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1 में शुरू होगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य पुष्प उत्पादन एवं उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
सुबह 11:10–11:20
- आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी एवं प्रबंधकीय संस्थान, भोपाल आगमन
- (वानिकी सम्मेलन एवं IFS सर्विस मीट)
दोपहर 12:05–12:15
- टीटी नगर दशहरा मैदान, भोपाल आगमन
- (प्रदेश स्तरीय संविदा कर्मचारी-अधिकारी सम्मेलन / संविदा अधिकारी संयुक्त मंचीय कार्यक्रम)
दोपहर 1:00–1:10
- शासकीय गुलाब उद्यान परिसर, भोपाल आगमन
- (राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव-2026)
दोपहर 2:00 बजे
निवास आगमन
सायं 6:50–7:00 बजे
- होटल सयाजी, भोपाल आगमन
- (स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता)
Comments (0)