रीवा, गुढ़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरिंदगी की हद पार करते हुए आधा दर्जन दरिंदों ने घूमने के लिए आई महिला के साथ पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक दंपती दरिंदों के कैद में रहे। पुलिस भी कम नहीं रही। सरकार के सामने अपनी साख बचाने के लिए पुलिस 21 अक्टूबर को हुई दिलदहला देने वाली इस घटना को रीवा में 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन के चलते दबाए रही।
22 अक्टूबर को पीडि़त दंपती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला
दर्ज करने के बाद पीडि़त महिला को अस्पताल भिजवा दिया था, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है।जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को दंपती गुढ़ थाना के भैरव बाबा पहाड़ी घूमने आए थे। वे मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसकी पत्नी को पडकऱ दूसरी ओर ले गए। इस दौरान दो आरोपियों ने पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की। पति ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की और वीडियो बनाकर धमकाया। आधा दर्जन आरोपियों ने घंटेभर से अधिक समय तक दरिंदगी की। किसी तरह उनके चंगुल से छुटकर दंपती घर चले गए। 22 अक्टूबर को गुढ़ थाने में पहुंचकर आपबीती बताई।
रीवा में क्रूरता की हदें पार करते हुए पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदों ने पति के सामने पत्नी के साथ गैंग रेप किया है।
Comments (0)