भाजपा ने छत्तीसगढ़ में करीब 48 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कुल 51 दिन तय किया है। ऐसे में प्रतिदिन 94 हजार सदस्य बनाने पर ही लक्ष्य पूरा हो सकेगा। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होना है, पहला तीन से 25 सितंबर, दूसरा चरण एक से 16 अक्टूबर तक और अंतिम चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रदेश में 23,681 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले 2019 में 31.40 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार देशभर में 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य है। इसमें सभी भाजपा के सदस्यों को नए सिरे से सदस्यता लेनी पड़ेगी।

Comments (0)