विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है। तीन दिन में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर 16 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। इनमें सर्वाधिक तीन नामांकन कांग्रेस की ओर से खरीदे गए हैं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म खरीदा है। उन्होंने पहले जनता की मांग पर चुनाव मैदान में उतरने का संकेत दे दिया था। हालांकि अब तक बुरहानपुर और नेपानगर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से किसी प्रत्याशी ने नामांकन फार्म जमा नहीं कराया है।

Comments (0)