मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में यह कार्यक्रम होगा। इसमें लघु एमपी की झलक दिखेगी। प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का वृहद प्रदर्शन होगा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों-मालवा, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मध्यप्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में यह कार्यक्रम होगा। इसमें लघु एमपी की झलक दिखेगी।